फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

अयोध्या में फिर मिले 133 कोरोना संक्रमित

Tue, 08 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक एमडीएम समेत मंगलवार को 133 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप रहा। वहीं 89 लोग कोरोना से जंग जीतकर रिचार्ज किए गए। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4016 पहुंच गई है। इसमें 993 मरीज सक्रिय हैं।मंगलवार को जिले में कोरोना का प्रकोप चरम पर रहा। एक साथ 133 मरीज पाए जाने से स्वास्थ्य कर्मी हलकान रहे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। विभाग के जिला समन्वयक एमडीएम विनय कुमार त्रिपाठी के संक्रमित मिलने से विभाग में हड़कंप रहा। कई अन्य समन्वयक सर्दी-जुकाम-बुखार के चलते क्वारंटाइन हो गए हैं। एक दिन के लिए बीएसए दफ्तर को बंद भी किया गया है। परिसर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय तुलसी महिला अस्पताल की एक एएनम भी संक्रमित मिली है, जो बीते शनिवार को टीकाकरण भी कर रही थी। इससे टीकाकरण के लिए आए मरीजों व तीमारदारों में भी दहशत का माहौल है।इसके अलावा मसौधा ब्लाक के बिरौली में 5, सर्किट हाउस में दो, कौशलपुरी कॉलोनी में 5, अयोध्या में दो, निराला नगर में चार, रामनगर में दो, दर्शन नगर में 3, जनौरा में चार, कौशलपुरी में चार, सदर बाजार में दो, करम अली का पुरवा में तीन, बिहारा में दो, सरायरासी में दो, शहर के राठ हवेली में चार, नगर निगम के राम कोट में दो, ऋण मोचन घाट में दो,खंडासा में चार, हस्नु कटरा में दो, तेंदुआ माफी में दो, नील विहार कॉलोनी में चार, नगर निगम के मोदहा में मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जनौरा, मकबरा, मिलिट्री हॉस्पिटल, दिल्ली दरवाजा, रामनगर, कंधारी बाजार, कनीगंज, बल्ला हाता, छोटी छावनी, देवकाली, कुर्मी टोला, साकेत डिग्री कॉलेज, अवध विहार कॉलोनी, लालबाग, चेला छावनी, अश्वनी पुरम, दंत धवन कुंड अयोध्या, वशिष्ट कुंड अयोध्या, जनाना अस्पताल के निकट, न्यू बाजार, मीरापुर, मोतीबाग, जिला अस्पताल, बांसमंडी, वजीरगंज, रिकाबगंज, नया पुरवा, अंजनी पुरम, नियावां, पीएनबी बैंक, सहादतगंज सहित अन्य में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed