फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Corona

पांच संपर्कियों सहित 15 मिले पॉजिटिव

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona
अयोध्या। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिले तीन मरीजों के संपर्क में आए पांच और लोगों सहित 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को इनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति रही। इन मरीजों को लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या 460 पहुंच गई है। इन मरीजों को आइसोलेशन में भेजने के बाद कोरोना बचाव से संबंधित अन्य कार्य प्रारंभ किए गए। कुल 672 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 153 हो गई है। इनमें 17 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग का दायरा बढ़ाने के बाद जिले में संक्रमण की रोज नई चेन सामने आ रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार वाले मरीज भी सामने आने लगे हैं। सोमवार को आई 853 लोगों की जांच रिपोर्ट में राठ हवेली, दिव्य भवन फतेहगंज, देवनगर कॉलोनी, आमानीगंज, खंडासा, कुर्की मदना, तस्मीनगंज, मुकारी टोला, सरियावां, परसिया खुर्द, हौसलानगर, महनवां व पैसिंह गांव से 15 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

विकास खंड पूराबाजार के ग्रामसभा मडना निवासी यश पेपर्स लिमिटेड के कर्मचारी के चार दिन पूर्व पॉजिटिव मिलने के बाद अब उसकी मां भी पॉजिटिव आई है। 56 वर्षीय महिला के पॉजिटिव आने के बाद उसे भी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। गांव को पूर्व में ही सील करते हुए कोरोना बचाव से संबंधित कार्यवाही संपादित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानीगंज। सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में अमानीगंज बाजार के पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो युवकों के दो.दो परिजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। खंड़ासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि चारों पॉजिटिव मरीजों को सरजू हास्पिटल सें झुनझुनवाला कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। अमानीगंज। सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में अमानीगंज बाजार के पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो युवकों के दो-दो परिजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाये गये युवक मनोज कुमार के घर की दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं तथा अरुण कुमार के भाई आकाश व अरुण की पत्नी अनुसुइया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

पूर्व में पॉजिटिव पाया गया एक युवक होटल चलाता था और दूसरा व्यक्ति जनरल स्टोर चलाता था। दोनों के प्रवास की कोई हिस्ट्री नहीं मिली थी। दोनों युवकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इनके परिवारीजनों को सरयू हॉस्पिटल में क्वारंटीन किया गया था। जिनमें से चार लोगों को कोरोना पाए जाने के बाद झुनझुनवाला कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में पॉजिटिव केस आने के बाद से ही अमानीगंज बाजार को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed