फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CORONA

259 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 19 इलाके कोरोना मुक्त

Tue, 16 Jun 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
CORONA
अयोध्या। कोरोना संक्रमण को लेकर मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। 259 लोगों की आई रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। उधर, जिले के 19 बफर जोन को डीएम ने कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है। इन इलाकों में बीते 21 दिन में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन

बीते दो माह में कुल 5 हजार 767 सैंपल को जांच के लिए भेेजे गए, जिसमें 5 हजार 270 की रिपोर्ट आई है। इसमें जिले में अब तक 183 पॉजिटिव मामलेे आ चुके हैं, हालांकि सक्रिय मामले सिर्फ 52 ही हैं।
विज्ञापन

नोेडल अधिकारी सीडीओ प्रथमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल 265 सैंपल लिए गए हैं, जबकि शाम तक 259 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जनपद में कोविड-19 मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत विगत 21 दिनों से 19 नियंत्रण क्षेत्र/बफर जोन में कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाए जाने पर इन्हें कोरोना मुक्त नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया। उधर, पुलिस प्रशासन ने बिना मास्क पहने बाहर घूमने वाले 619 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है। साथ ही 176 वाहनों का भी चालान किया। 18 वाहन सीज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed