{"_id":"6026d0a28ebc3ee8fb040cf5","slug":"convocation-will-be-held-on-march-14-instead-of-march-15-faizabad-news-lko5645516134","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च की जगह अब 14 मार्च को होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च की जगह अब 14 मार्च को होगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में गुरुवार शाम कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बैठक कर परिसर में नैक टीम के भ्रमण व 25वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति ने बताया कि 15 मार्च को होने वाला दीक्षांत समारोह अब 14 मार्च को होगा। उन्होंने गठित सभी 17 समितियों के संयोजकों से अब तक किए गए कार्यों से जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कुलपति ने संयोजकों को बताया कि चार से छह मार्च तक परिसर में नैक टीम का भ्रमण होना है। वहीं, दूसरी ओर 15 मार्च को होने वाला दीक्षांत समारोह अब 14 मार्च को होगा। यह दोनों आयोजन विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी संयोजक व सदस्य आवंटित कार्य 25 फरवरी तक पूरा कर लें। बैठक में नैक टीम के भ्रमण के संबंध में कुलपति ने बताया कि टीम परिसर के विभागों का दौरा करेगी। जिसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से 10 मिनट में विभाग की उपलब्धि नैक टीम के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
इसके साथ ही शिक्षकों का प्रोफाइल, उपस्थिति पंजिका, प्रायोगिक उपकरणों के रख रखाव की जानकारी लेने के साथ-साथ टीम छात्र-छात्राओं से भी रू-ब-रू होगी। बैठक में कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अशोक शुक्ल, प्रो. चयन कुमार सिंह, प्रो. आरके तिवारी, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. आरके सिंह, प्रो. फारूख जमाल, प्रो. केके वर्मा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. राजीव गौड़ समेत अन्य मौजूद रहे।