फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Contractors arbitrary angry councilor

ठेकेदारों की मनमानी से सभासद खफा

Mon, 29 Feb 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Contractors arbitrary angry councilor
नगर पालिका की सोमवार को हुई आपात बैठक में ठेकेदारों की कार्य प्रणाली को लेकर सभासदों में नाराजगी रही। देवकाली रोड के किनारे नाले के लिए गड्ढा खोदने व मिट्टी ठेकेदार द्वारा बेच देने, कई सड़कों की लंबाई टेंडर के बजाय दो-तीन मीटर कम करने, नगर में कुछ हैंडपंप ही री-बोर होने को लेकर सभासदों ने विरोध किया।
विज्ञापन


बैठक में जाड़े में जली अलाव की लकड़ी के मूल्य भुगतान को मंजूरी मिल गयी। पालिका की सड़कों के पत्थर में मुख्यमंत्री और नगर विधायक का नाम लिखने को लेकर सपा और भाजपा सभासदों के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


चेयरमैन विजय कुमार गुप्त के कक्ष में हुई बैठक में सभासद कमलेश सोलंकी, जयनारायण सिंह, मुस्कान सावलानी, अशोका द्विवेदी का कहना था कि सोडियम लाइटें खराब होती जा रही हैं। इन्हें बदलवाया जाये। अध्यक्ष ने कहा कि सोडियम की जगह एलईडी का शासनादेश आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर होने वाला है 15 मार्च तक इस पर कुछ निर्णय होगा। सभासद सुरेंद्र यादव ने नाले का गड्ढा खोदकर ठेकेदार पर निकाली गई मिट्टी बेच देने का आरोप लगाया। कहा, कोई वाहन गिरा और मौतें हुईं तो ठेकेदार-पालिका जिम्मेदार होंगे। अध्यक्ष ने एई को ठेकेदार के बिल से कटौती करने और गड्ढों को भरवाने को कहा।


राजेश गौड़ ने ठेके के बाद भी ठेकेदार द्वारा चौक पार्क सही न कराने, विशाल पाल, अनिल सिंह ने सड़कों की लंबाई ठेकेदार द्वारा घाटा आने की बात कह कम करने, कमलेश सोलंकी ने घटिया नाली का विरोध करने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान कर देने पर नाराजगी जताई।

बैठक में कुछ हैंडपंप री-बोर कराने के बाद शेष पर काम न होने का मामला उठाया। अध्यक्ष ने ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ कटौती का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed