{"_id":"57619eec4f1c1b4d1f11cf6d","slug":"constable-fell-from-the-roof-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में छत से गिरा सिपाही, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में छत से गिरा सिपाही, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली में तैनात एक सिपाही की मंगलवार रात पुलिस लाइन में छत से गिरकर मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों के हवाले कर दिया।
सिपाही शशिकांत गौड़ पुत्र लल्लन प्रसाद गौड़ वर्तमान में नगर कोतवाली में तैनात था। वह पुलिस लाइन स्थित बैरक में रहता था। मंगलवार की रात गर्मी के चलते सिपाही बैरक की छत पर सोया हुआ था कि रात लगभग दो बजे अचानक छत से नीचे गिर पड़ा।
मामले की जानकारी पर साथी पुलिसकर्मियों ने सूचना अधिकारियों को दी और घायल शशिकांत को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक सिपाही का अभी विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विधिक प्रक्रिया पूरी करवा व पोस्टमार्टम करवा सिपाही का शव परिवारीजनों के हवाले किया गया है। वह मूलरूप से देवरिया जिले का निवासी था।