फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congressmen clash with police

कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का मुक्की

Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congressmen clash with police
अयोध्या-अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस से धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। जिला प्रभारी सहित तीन को गिरफ्तार कर चालान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई कर दी गई लेकिन रिमांड न बनने के तकनीकि कारणों से अंत में तीनों को छोड़ना पड़ गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की अगुवाई में गांधी पार्क में एकत्र करके अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करो बर्खास्त करो, किसान विरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते कचहरी के पास पहुंच गए। यहां पुलिस बल ने रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदेश सचिव, जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा का कुर्ता फट गया। सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व श्री विश्वकर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बावजूद मंत्री के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई। यह भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब करता है। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। कहा कि इसका जवाब देश के अन्नदाता समय आने पर इनको देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्त मो. शरीफ ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार प्रदेश सचिव, जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, रूद्र प्रताप सिंह रिशु का चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय भेज दिया गया। अन्य को पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय से सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई लेकिन रिमांड न बनी होने के कारण इसका विरोध हुआ तो तकनीकि खामियों के चलते मजबूरन तीनों लोगों को वापस बुलाकर छोड़ना पड़ा।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सुनील पाठक, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह, युवा नेता शरद शुक्ला, यूथ जिलाध्यक्ष संजय, राजकुमार तिवारी, बृजेश रावत, राजेश तिवारी बाबा, रामनरेश मौर्य, सुनीता निषाद, प्रभात यादव, छविराज यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed