फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   congress bjp pramod tiwari

इंडिया जनता का तो एनडीए सरकारी संगठन : प्रमोद तिवारी

Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 22 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
congress bjp pramod tiwari
अयोध्या। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की जैसे ही घोषणा होगी, इंडिया के सामने एनडीए का कहीं आता-पता नहीं चलेगा। कहा, इंडिया जनता का संगठन है और एनडीए सरकारी संगठन है।
विज्ञापन

मंगलवार को बस्ती जाते समय अयोध्या पहुंचे कांग्रेस नेता ने हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर की गई यात्रा का असर इस चुनाव में टर्निंग प्वाइंट होगा। कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया था। जबकि भाजपा ने चुनाव की आस्था का ख्याल रख यहां शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा चुनाव में इसका प्रचार प्रसार करेगी मगर टमाटर 250 के पार हुआ था, इसका प्रचार नहीं करेगी। कहा कि किसी भी पार्टी के नेता पर स्याही या जूता फेंका जाए, इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर उन्होंने कहा कि वे छात्र नेता रहे हैं, हमेशा संघर्षशील रहे हैं। शहर के प्रवेश द्वार सहादतगंज पर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed