फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Competitions help in achieving success: MP

सफलता दिलाने में मदद करती हैं प्रतियोगिताएं : सांसद

Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Competitions help in achieving success: MP
पाराताजपुर में मेधा प्रतियोगिता में विजयी छात्रा को ट्राफी व प्रमाण पत्र सौंपते सांसद लल्लू सिं
अयोध्या। प्रतियोगिता हमें सफलता दिलाने में मदद करती है क्योंकि वर्तमान परिवेश प्रतिस्पर्धात्मक है। प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के मन में आत्मविश्वास का भाव जाग्रत होता है। उक्त बातें सांसद लल्लू सिंह ने हैरिंग्टनगंज कंपोजिट विद्यालय पारा ताजपुर में आयोजित सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े, उन्हें बेहतर मंच मिले इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की जा रही है। इस दौरान आयोजित छह प्रतियोगिताओं में 72 विद्यालयों के छात्र-छात्राओें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में अंशू प्रथम, अनन्या विश्वकर्मा द्वितीय, प्रिंस तृतीय स्थान पर रहें। निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान गौड़ प्रथम, काजल द्वितीय, आकृति मौर्या तृतीय स्थान पर, भाषण प्रतियोगिता में दामिनी जायसवाल प्रथम, नैन्सी द्वितीय, पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं। काव्य पाठ में अंश प्रथम, अरूसिया वर्मा द्वितीय, कोयल तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान ब्लाक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के कर्मचारी व अधिकारी सहित संचालन समिति के सदस्य, सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed