फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Collided with the truck parked car, student killed

खड़े ट्रक से टकराई कार, छात्रा की मौत

Sun, 23 Oct 2016 10:28 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Collided with the truck parked car, student killed
गनौली गांव के सामने नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पटरंगा थानाक्षेत्र के गनौली गांव के सामने रविवार भोर में तेज रफ्तार कार अचानक खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। दुर्घटना में बैंक की परीक्षा देने जा रही कार सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा व चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी आजमगढ़ के अतरोलिया के निवासी हैं। घायलाें को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। भेलसर चौकी प्रभारी ने मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


रविवार भोर लगभग साढ़े छह बजे आजमगढ़ से लखनऊ जा रही कार पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से अचानक भिड़ गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कार सवार तीन घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सूचना एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने फरहीन सिद्दीकी (20) पुत्री रशिद सिद्दीकी को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक तबरेज रसिका सिद्दीकी (46) व उनकी पुत्री समरीन सिद्दीकी (19) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल तबरेज ने बताया कि मृत युवती उसकी भतीजी थी, जो बैंक परीक्षा की तैयारी कर रही थी, रविवार को उसका पेपर था, जिसे दिलाने वह अपनी पुत्री के साथ लखनऊ जा रहे थे। 

सभी आजमगढ़ के अतरौलिया के रहने वाले हैं।

सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी अच्छे लाल सरोज ने बताया कि मृत युवती के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। वे सब निकल चुके हैं, उनका इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed