फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Coldest day of the year, temperature reached two degrees

साल का सबसे ठंडा दिन, दो डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 30 Dec 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Coldest day of the year, temperature reached two degrees
अयोध्या। जिले में सर्दी के तेवर लोगों को थर्ड डिग्री दे रही है। पारा दो डिग्री तक लुढ़कने के साथ इस साल का सबसे ठंडा दिन सोेमवार रहा। धू निकलने के बाद भी बर्फीली हवाएं पहाड़ी इलाकों को मात देतीं रहीं। मौसम विभाग अभी और सर्दी पड़ने की आशंका के साथ मंगलवार से आसमान में बादल छाए रहने के साथ पुरवा हवाओं से मौसम में परिवर्तन की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

पिछले पखवारे भर से भीषण शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। सुबह के समय लोग उठे तो आसमान में धुंध छाई रही। तेजी से चल रही सर्द हवाओं से लोगों को कंपकंपी छूट गई। करीब 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए और हल्की गुनगुनी धूप खिली, लेकिन गलन इतनी अधिक थी कि धूप बेअसर साबित हुई।
विज्ञापन

तेज सर्दी के चलते शहर में सुबह 10 बजे तक भी सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सुबह 11 बजे बाद बाजारों में दुकाने खुलने लगीं और बाजार हाट में कुछ चहलकदमी नजर आई। सर्द हवाओं के चलते शाम ढलते ही फिर बाजारों में सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के रंगत में आने का असर आम जनजीवन पर भी दिखा। लोग दिनभर ऊनी वस्त्रों से लिपटे रहे। सर्दी तेज होने के कारण रात के समय बसो में सवारियों की संख्या में भी गिरावट आई है। लोग जरूरी होने पर ही रात के समय सफर कर रहे हैं। हालांकि, दिन में धूप खिलने से दिन के तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन रात के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी है।
2.5 डिग्री इजाफे के साथ दिन का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होकर 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। आद्र्रता अधिकतम 93 व न्यूनतम 76 फीसदी रही।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा का अनुमान नहीं है। पुरवा हवाएं चलेंगी, लेकिन ठंडक से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उधर, शहर समेत तहसील व कस्बों में अलाव के इंतजाम कागजी साबित हो रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस पिकेट तक अलाव न जलने से कोस रही है। जबकि नगर आयुक्त पर भाजपाइयों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed