फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cold

पांच डिग्री लुढ़का पारा, बर्फीली हवा से छूटी कंपकंपी

Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cold
अयोध्या-ठंड व गलन के बीच अलाव तापते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में फिर से कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हुआ है। शनिवार को मौसम ने अंगड़ाई ली और दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर बाद हल्की धूप भी खिली, लेकिन बेअसर रही। एक दिन में ही तापमान पांच डिग्री नीचे खिसक जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऊपर से बर्फीली हवा ने लोगों को कंपकंपी का अहसास कराया। दिनभर भीषण शीतलहर के प्रकोप से लोग घरों में दुबके रहे। स्कूल-कॉलेज खुले रहने से नौनिहालों को समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

एक दिन पहले बारिश थमने के बाद मौसम कुछ साफ हुआ तो लोगों ने ठंड से राहत मिलने की संभावना जताई। मौसम विभाग भी आसमान साफ रहने का अनुमान जता रहा था। लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज तेजी से बदला। सुबह लोग उठे तो तेजी से चल रही हांड़कंपाती हवा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

धुंध छाई रही। लोग आसमान साफ होने व सूर्यदेव के दर्शन के इंतजार में ऊपर की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। दोपहर दो बजे तक भी सूर्यदेव नजर नहीं आए। 5.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा शरीर में चुभन का अहसास करा रही थी। मोटर साइकिल सवार लोगों को और समस्याओं से जूझना पड़ा। उनकी रफ्तार थोड़ी-थोड़ी दूर पर थम सी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माह के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने से नौकरीपेशा लोगों को तो कुछ सहूलियत मिली, लेकिन स्कूली बच्चों के लिए आफत रही। स्कूल-कॉलेज शनिवार को खुले रहे। इससे छोटे-छोटे बच्चे को सुबह से ही तैयार होकर स्कूल पहुंचना पड़ा, जहां दिन भर बच्चे कांपते रहे। हालांकि, ठंड की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही।
दोपहर तीन बजे के बाद हल्की धूप खिली, लेकिन सर्द हवा के आगे वह बेअसर ही साबित हुई। लोग दूसरी पहर घरों से निकले भी तो घर पहुंचने की जल्दी रही। प्रमुख बाजारों में भी खरीदारों की आमद कम रही। उधर, शुरुआती दौर में कहीं-कहीं प्रशासन की ओर से जलवाए गए अलाव भी ठंडे पड़ गए, जिससे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं। लोग निजी इंतजाम करके अलाव तापते दिखे।

कड़ाके की ठंड का असर रहा कि दिन का तापमान शुक्रवार की अपेक्षा पांच डिग्री सेल्सियस नीचे खिसक गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम बढ़कर 96 एवं न्यूनतम 84 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने व पछुआ हवा के चलने के आसार हैं, जिससे ठंड बरकरार रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed