{"_id":"652ae61fe23023bbb40e8fb4","slug":"cmo-inspection-asha-bahu-faizabad-news-c-99-1-brp1003-3676-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निजी अस्पताल में प्रसव कराया तो आशा बहू पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निजी अस्पताल में प्रसव कराया तो आशा बहू पर होगी कार्रवाई
Sun, 15 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को पीएचसी जोकहिया का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सालय परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। निजी अस्पताल में गर्भवती का प्रसव कराने पर आशा बहू के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सीएमओ शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभी प्रसूताओं को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में अवश्य रोका जाए। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसूता को मुफ्त दवा, भोजन, जांच व परिवहन आदि की सुविधा प्रदान की जाए। आशा बहू को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों में ही ले जाएं। यदि किसी गर्भवती को निजी अस्पताल में प्रसव कराते मिलीं तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय चिकित्साधिकारी डॉ. जगमोहन एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।