Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi will inaugurate Lata Mangeshkar crossroads on 28th september.

Ayodhya: 28 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लता मंगेशकर चौराहे का लोकार्पण, 7.9 करोड़ से हो रहा निर्माण

Thu, 22 Sep 2022 03:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 03:39 PM IST
सार

अयोध्या में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर चौराहा बनाया जा रहा है जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate Lata Mangeshkar crossroads on 28th september.
नयाघाट के लता मंगेशकर चौक पर लगाई जा रही वीणा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अध्यात्म, आस्था व संगीत के संगम से सज रही है। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के साथ-साथ यहां वैश्विक पर्यटन की संभावनाओं को भी आकार देने की कवायद जोरों पर है। इसी क्रम में रामनगरी का मुख्य प्रवेश द्वार नयाघाट चौराहा अब लता मंगेशकर चौराहे के नाम से जाना जाएगा। लता मंगेशकर के जन्मदिवस 28 सितंबर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भव्य समारोह में इस चौराहे का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीएम मोदी द्वारा भी ऑनलाइन चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि मां शारदे की वरद पुत्री स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर के संगीत की गूंज से अयोध्या का चौराहा उनकी स्मृति को ताजा रखे। लता मंगेशकर के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि उनकी स्मृति में एक चौक की पहचान होगी। इसके लिए अयोध्या के नयाघाट चौराहे को चुना गया।
विज्ञापन


अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से नयाघाट क्षेत्र में स्व. लता मंगेशकर चौक का निर्माण किया जा रहा है। यहां मां शारदा की वीणा ही सुर साम्राज्ञी चौक की पहचान होगी। इसके लोकार्पण में अब महज छह दिन बचे हैं, इसलिए चौक को आकार देने की गति बढ़ा दी गई है। स्मृति चौक का निर्माण करीब 7.9 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। लता मंगेशकर की स्मृति में बन रहे वीणा की डिजाइन विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार व पद्म पुरस्कार विजेता राम वी सुतार ने तैयार की है। यहां वीणा की लंबाई 10.8 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। चौराहे पर वीणा स्थापित करने का काम बुधवार को चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति चौक के मध्य में वाग्देवी सरस्वती का प्रतीक ‘वीणा’ के साथ-साथ अन्य शास्त्रीय वाद्य यंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे। स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी गूंजेंगे। यहां लता जी के जीवन और व्यक्तित्व को दर्शाने वाले महत्वपूर्ण पहलू जैसे संगीत क्षेत्र में उनकी उपलब्धि, आत्मा को छूने वाली उनकी आवाज, शालीन व्यक्तित्व आदि को भी स्थान दिया जाएगा। यही नहीं यह चौराहा इस बार दीपोत्सव में भी आकर्षण का केंद्र होगा, इसे भी भव्यता पूर्वक सजाया जाएगा। लता मंगेशकर चौराहे का लोकार्पण समारोह 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लता मंगेशकर के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। लोकार्पण समारोह में रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्य सहित जिले के सांसद, विधायक व महापौर सहित अन्य शामिल रहेंगे। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि लता मंगेशकर चौराहे को आकार देने का काम अंतिम चरण में है।


यहां 12 मीटर ऊंची वीणा स्थापित की जा चुकी है। निर्माण कार्य को अंतिम स्पर्श देने का काम चल रहा है। नयाघाट चौराहे से अयोध्या की गरिमा में वृद्धि होगी। कहा कि जल्द ही इसको लोकार्पण भी होगा। सरयू तट पर स्थापित हो रही वीणा पहले 54 डिग्री के कोण पर स्थापित की जानी थी, लेकिन लता मंगेशकर चौराहे के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के कारण वीणा के कोण में बदलाव किया गया। निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों ने बताया कि वीणा की ऊंचाई करीब 12 मीटर है। जिस कोण पर वीणा को स्थापित करने का प्लान था वहां बिजली का तार समस्या खड़ा कर रहा था। इतनी जल्दी बिजली के तार को शिफ्ट करना आसान नहीं था। इसलिए वीणा को स्थापित करने के लिए उसके कोण में बदलाव करते हुए अब 37 डिग्री के कोण पर वीणा को स्थापित किया जा रहा है। इससे मानक के अनुसार वीणा स्थापित हो जाएगी और तार भी शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed