फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM yogi visit ayodhya, says decorate ayodha never like before

ऐसी सजे अयोध्या, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई हो

Wed, 19 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM yogi visit ayodhya,  says decorate ayodha never like before
अयोध्या-राम की पैड़ी का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद मंत्री जयवीर स? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपोत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अयोध्या ऐसी सजाई जानी चाहिए, जैसी पहले कभी नहीं देखी गई हो।
विज्ञापन

सीएम ने श्रीराम राज्याभिषेक की तर्ज पर अयोध्या को भव्यता प्रदान करने को कहा। करीब तीन घंटे तक अयोध्या में रहकर सारी तैयारियों का जायजा लिया। इस बार दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या आकर दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सीएम योगी अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक घंटा विलंब से पहुंचे। रामकथा पार्क के पास स्थित अस्थाई हैलीपैड पर उतरते ही वे तुरंत दीपोत्सव के मुख्य स्थल रामकथा पार्क गए। उन्होंने कहा कि रामकथा पार्क इस तरह सजना चाहिए कि यहां आते ही लोगों को त्रेतायुग का अहसास हो। संत-महंतों व अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएम राम की पैड़ी पर गए, उन्होंने घाटों पर आ रहे पानी की समस्या को 24 घंटे के अंदर दूर करने के लिए कहा। राम की पैड़ी के आसपास के भवनों को सुंदरता प्रदान करने का निर्देश दिया। सरयू आरती स्थल को भी देखा और कहा कि सरयू आरती की भव्यता में कोई कसर न रह जाए।
घाटों को फूलों व रामायण के दृश्यों से सजाने को निर्देशित किया। इसके बाद सीएम योगी साकेत महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड को देखने गए। अंत में रामकथा पार्क स्थित पर्यटन विभाग के होटल में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। हर रोज दीपोत्सव की तैयारी की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का भी निर्देश दिया।
सीएम योगी हर बार की तरह इस बार भी रामलला व हनुुमानगढ़ी में हाजिरी लगाना नहीं भूले। सीएम आए तो थे दीपोत्सव की तैयारी परखने, लेकिन कर्मपथ के साथ धर्मपथ का भी अनुसरण करते दिखे। उन्होंने रामलला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन व आरती की। सीएम योगी ने राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा। इसके बाद हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
इसके बाद सीएम योगी पहली बार राजसदन भी गए। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का कुशल क्षेम जाना। विगत दिनों बिमलेंद्र मोहन एक दुर्घटना में चोटिल हो गए थ। सीएम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही कोरिया से आने वाले अतिथियों के स्वागत-सम्मान को लेकर भी उनसे मंत्रणा की। इस दौरान प्रख्यात साहित्यकार यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे।
दीपोत्सव समारोह में कई विदेशी मेहमानों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी को दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा श्रीलंका, त्रिनिडाड एंड टोबैगो, रूस, नेपाल आदि के राजदूतों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री सहित प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम व कई मंत्री समारोह का हिस्सा बनेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ फिल्मी हस्तियों के भी दीपोत्सव में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed