फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 678.61 crore

सीएम ने किया 678.61 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Thu, 04 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 678.61 crore
अयोध्या। दीपोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्यावासियों को कुल 678.61 करोड़ रुपये की 51 परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 122.50 करोड़ के 27 कार्यों का लोकार्पण और 556.11 करोड़ रुपये के 24 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन

इनमें प्रमुख तौर पर लोक निर्माण विभाग से कराए जाने वाले 114.96 करोड़ की लागत से 5.50 किमी अयोध्या-गोसाईगंज बाईपास निर्माण, 60.71 करोड़ की लागत से तीन किमी अयोध्या-अकबरपुर बसखारी मार्ग के प्रस्तावित मया बाजार फोर लेन बाईपास, 132.87 करोड़ की लागत से 13.50 किमी लंबा अयोध्या बिलहरघाट बंधा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, सआदतगंज नयाघाट मार्ग के 11 किमी से सुग्रीव किला होते हुए श्रीराम जन्मभूमि तक 73.32 करोड़ की लागत से 4 लेन मार्ग का निर्माण, फैजाबाद अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम जन्मभूमि तक चौड़ीकरण 33.86 करोड़ की लागत से, 5.40 करोड़ की लागत से अयोध्या स्थित आठ कुंडो का सौंदर्यीकरण कराए जाने समेत छोटी बड़ी कुल 24 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें 17.20 करोड़ की लागत से नगर पालिका रुदौली में पुनर्गठन पेयजल योजना,15.96 करोड़ की लागत से सिटी वाइड इंटरवेशन का निर्माण कार्य, 11.26 करोड़ की लागत से पैडस्ट्रियल स्ट्रीट के कार्य, 9.59 करोड़ की लागत से मल्टीलेव कार पार्किंग का निर्माण कार्य, 7.15 करोड़ की लागत से स्ट्रीट रिजूवेंशन का निर्माण कार्य सहित चोटी बड़ी कुल 27 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed