फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cm

मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में टेका माथा

Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
cm
हनुमानगढ़ी में बच्चे को दुलारते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में माथा टेका। यहां महंत धर्मदास, पुजारी राजूदास, रमेश दास आदि संतों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री निहाल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी पर बच्चियों से किया दुलार
हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ अचानक दो छोटी बच्चियों को देख कर रुक गए। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने परिवार के साथ आईं बच्चियों भार्गवी सिंह व शुभी शर्मा प्रतापगढ़ व हिमाचल से मुख्यमंत्री ने दुलार किया। सीएम नेे बच्चियों का हाल पूछा, बच्चियों की शिक्षा के बारे भी पूछा और बच्चियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

डीएम से कहा- अस्पतालों की व्यवस्था सुधारें
सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से पूछा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, यहां स्वास्थ्य जांच एवं सिटी स्कैन क्यों नहीं हो पा रहा है। उन्होंने डीएम को लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने व अस्पतालों की व्यवस्था तत्काल सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed