फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Clutter did several room inspector

अव्यवस्था पर कई कक्ष निरीक्षक हटे

Wed, 24 Feb 2016 11:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clutter did several room inspector
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण में बुधवार को काफी अव्यवस्था दिखी। इसके मद्देनजर कई कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। एक परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को बदले जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन केवल प्रश्न पत्र एवं इंटर अर्थशास्त्र/अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


प्रथम पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल कमला सिंह चौहान ने मंडलीय सचल दल के साथ विश्वनाथ शीतला बख्श इंटर कॉलेज, बसहा और तेजपाल स्मारक इंटर कॉलेज, मीसा बडागांव परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जेडी ने केंद्र पर तैनात दो कक्ष निरीक्षकों राजेश कुमार और विनोद कुमार को कार्य में शिथिलता पाए जाने के कारण संपूर्ण परीक्षा से कार्यमुक्त कर दिया। वहां नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक सुरेंद्र प्रसाद को लचर व्यवस्था के चलते परिवर्तित करने का आदेश डीआईओएस को दिया।

जबकि दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान जेडी के मंडलीय सचल दल ने फैजाबाद के ही मां संतोषी इंटर कॉलेज संतोष नगर रानी मऊ, अमरचंद्र पटेल इंटर कॉलेज रानीमऊ और हाजी मुख्तार पब्लिक इंटर कॉलेज पचलो परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।

जेडी को मां संतोषी परीक्षा केंद्र पर भारी अव्यवस्था दिखी जिसके कारण उन्होंने तीन कक्ष निरीक्षकों संजय कुमार, अश्वनी और रामकुबेर को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया तथा सचल दल के पहुंचने पर एक युवक परीक्षा केंद्र परिसर से नकल सामग्री लेकर भागते हुए देखा गया।

इसके संबंध में जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी देते हुए उस युवक के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अमरचंद्र पटेल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के दो कक्ष निरीक्षकों बृजेश कुमार यादव और सफीर अहमद को संदिग्ध गतिविधियों के चलते संपूर्ण परीक्षा अवधि से कार्यमुक्त कर दिया गया।

द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान ही उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं फैजाबाद मंडल मनीषा ओझा सचल दल के साथ तेजपाल स्मा. इंटर कॉलेज मीसा बडागांव और आदि शक्ति मां दुर्गा इंटर कॉलेज पूरे जिगना मिश्र तहसीनपुर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


तेजपाल स्मा. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मी नहीं पाया गया। मंडलीय प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अब तक मंडल में कुल दो नकलची पकड़े गए हैं, इसमें एक बालिका और एक बालक  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed