फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cloudy but no rain

बादल छाए, नहीं हुई वर्षा

Mon, 05 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cloudy but no rain
अयोध्या। गर्मी व उमस से सोमवार को हर कोई बेहाल दिखा। सुबह काले बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं करा सके। नौ बजे के बाद निकली तेज धूप से फिर गर्मी का सितम जारी हो गया। लोग दिनभर चिलचिलाती गर्मी से उफ-उफ करते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग अभी बरसात की संभावना से इंकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लोग उठे तो आसमान में काले बादल छाए थे। एक दिन पूर्व गर्मी से परेशान लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की और बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर नजरें गड़ाए रहे। मगर उनकी आस फीकी पड़ी और नौ बजे तक फिर कड़ी धूप निकल आई। इससे लोग उमस भरी गर्मी में हायतौबा करते नजर आए। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में भी एक-दो बार बादल आए, लेकिन स्थिति पहले जैसे ही रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्र्दता अधिकतम 92 फीसदी व न्यूनतम 71 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed