फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Classes to be run in medical college from July

मेडिकल कॉलेज में जुलाई से चलेंगी कक्षाएं

Sat, 09 Mar 2019 01:18 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Sat, 09 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Classes to be run in medical college from July
अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भूमि पूजन के दौरान मौजूद सांसद लल्लू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिले को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात जुलाई 2019 तक अस्तित्व में आ जाएगी। जून तक मेडिकल कॉलेज में संपूर्ण कार्य पूर्ण कर जुलाई में क्लास चलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। गंजा गांव में बने परिसर में क्लास तथा हास्टल रहेंगे तथा मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर में इलाज होगा।
विज्ञापन


जिसके लिए इसको 300 बेड से अपग्रेड करके 500 बेड का किया जा रहा है। यह कार्य भी जून तक कंपलीट हो जाएगा। यह जानकारी सांसद लल्लू सिंह ने दी। वे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार के साथ तैयारियों का निरीक्षण व समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


प्राचार्य ने उन्हें मेडिकल कॉलेज को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास सरकार बनने के उपरांत लगातार जारी थी। मेडिकल कॉलेज का अस्तित्व में आना जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में प्रोफेसरों की नियुक्ति भी हो गयी है। जो शीघ्र कार्यभार ग्रहण करेंगे। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक डीपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 के सुंदरीकरण हेतु कोटा स्टोन लगाने के कार्य का सांसद लल्लू सिंह ने भूमि पूजन करके शुरुआत की।

सांसद ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे मंत्रालय कटिबद्ध है। रेलवे के इन्फ्रास्टेक्चर को विकसित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है।


इसके साथ फैजाबाद रेलवे स्टेशन को आकर्षक व सुंदर बनाया जा रहा है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन में यात्रियों हर बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर रेलवे विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed