फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   City roads including highway sealed, security tight

हाईवे समेत नगर की सड़कें सील, सुरक्षा सख्त

Fri, 12 Nov 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
City roads including highway sealed, security tight
अयोध्या-जालपा मंदिर के निकट बैरियर पर तैनात पुलिस बल - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कार्तिक मेले का शुभारंभ शुक्रवार को 14 कोसी परिक्रमा के साथ हो रहा है। परिक्रमा मेले को लेकर प्रशासन ने गुरुवार शाम हाईवे समेत नगर की सड़कें सील कर दी हैं।
विज्ञापन

बैरियर लगाकर लखनऊ-बस्ती, आजमगढ़, सुल्तानपुर, गोंडा, रायबरेली आदि रूटों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। मेला क्षेत्र की कमान मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों के हवाले है।
विज्ञापन

पैरामिलिट्री, एटीएस के जवानों समेत पुलिस-पीएसी ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन में एक मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट केे साथ डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। रेलवे क्रॉसिंगों पर भी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
अयोध्या के सरयू घाट पर गुरुवार शाम से ही एटीएस व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सरयू घाट पर जल पुलिस व पीएसी के बाढ़ राहत दल को तैनात किया गया है।
यह श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ नदी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध कर दिया।
एसएसपी शैैलेश पांडेय ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अयोध्या में शाम से ही वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर परिक्रमा करने की अपील की जा रही है।
अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर बाहरी श्रद्धालुओं की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। स्थानीय लोगों को परिचय पत्र दिखाने के बाद ही दोपहिया वाहनों से जाने दिया गया।
जालपा देवी चौराहा, पुराना सरयू पुल, साकेत पेट्रोल पंप, बालू घाट, बूथ नंबर चार, मोहबरा तिराहा, हलकाराका पुरवा, टेढ़ी बाजार, हनुमान गुफा, रामघाट चौराहा समेत अन्य प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर गिरे रहे, यहां से किसी प्रकार के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया।
यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए अलग-अलग जगह पार्किंग स्थल बनाए है। इसके बावजूद श्रद्धालु अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली व चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़ा करते रहे।

देर शाम तक यातायात कर्मी इन वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए मशक्कत करते रहे। शाम को सीओ अयोध्या व यातायात राजेश राय मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे पुलिसकर्मियों की तैनाती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed