फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   City magistrate raided 36 shops as a customer

ग्राहक बनकर सिटी मजिस्ट्रेट ने 36 दुकानों पर मारा छापा

Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
City magistrate raided 36 shops as a customer
अयोध्या। कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियम विरुद्घ दुकानें खुली होने की शिकायत पर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने आम आदमी बनकर 36 दुकानों पर छापा मारा। इसमें 19 दुकानों को सीज किया गया जबकि 17 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। सीज होने वाली दुकानों में शहर के कई नामी दुकानें भी शामिल हैं। इनमें दुकान का मुख्य शटर बंद कर चोरी छुपे सामान बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिन दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है, उनके भी खुलने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह बुधवार को आम आदमी बनकर बिना पुलिस व अपने स्टाफ के इन दुकानों पर पहुंचे और सामान मांगा। इसके बाद सामान देने पर उन्होंने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

इस दौरान कपड़े, जूते, साड़ी समेत अन्य दुकानें जिन्हें खोलने की अनुमति नहीं है, वहां मुख्य शटर को बंद कर बैक डोर से सामान बेचते हुए पाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस दौरान बिना अनुमति के दुकानें खुलने की सूचना मिलने पर 36 दुकानों पर कार्रवाई की गई। इसमें 19 दुकानों को सीज कराया गया जबकि 17 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चौक एरिया में 17, सिविल लाइंस में दो, फतेहगंज में छह, रिकाबगंज में आठ, रीडगंज में एक व देवकाली एरिया में दो दुकानों पर कार्रवाई की गई। बिना अनुमति दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगेे भी जारी रहेगी। गोसाईगंज पुलिस ने बुधवार नगर के 6 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। नियम विरुद्घ दुकानें खुलने पर इनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, पुलिस ने सड़क पर दौड़ रहे 12 दोपहिया वाहन व छह चार पहिया वाहनों के अलावा 24 लोगों का मास्क न लगाने पर चालान किया गया। गोसाईगंज नगर टाउन इंचार्ज सुनील सिंह यादव ने नगर के व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि यदि प्रतिष्ठान खुले पाए जाएंगे तो उन कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से तेलियागढ़, कटरा, भीटी तिराहा, रामगंज, सराफा मंडी में दिन भर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed