फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Children of four shabby school buildings will shift

चार जर्जर स्कूली भवनों के बच्चे होंगे शिफ्ट

Mon, 24 Aug 2015 11:52 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
इसके अलावा तकरीबन आधा दर्जन स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। बीएसए कार्यालय ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बदहाली के भंवर में फंसी परिषदीय शिक्षा के बदरंग तस्वीर का ही नतीजा है कि 56 स्कूलों में तकरीबन 3500 छात्र/छात्राए नामांकित है। लेकिन इनमें जहां किराए के भवन में स्कूल चलते है।
विज्ञापन


वहां तो छात्र/छात्राओं की तादात सिर्फ रस्म अदायगी भर रह गई है। प्राथमिक स्कूल मोदहा, बछड़ा, सुल्तानपुर, देवकाली, सोनखरकुंड, स्वर्गद्वार और वेगमपुरा तथा जूनियर हाईस्कूल सोनखरकुंड आदि नौ स्कूल किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से प्रावि हैदरगंज द्वितीय, प्रावि मोदहा, प्रावि सोनखरकुंड,  प्रावि बेगमपुरा, प्रावि जानकीघाट और जूनियर हाईस्कूल सोनखरकुंड में बच्चों की सुविधा के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है।

प्रभारी भवन निर्माण गिरिजाशंकर ने दावा किया कि इन छह स्कूलों में सुलभ शौचालय के जरिए सुविधा दी गई है। नगर में प्राथमिक स्कूलों की तादात 43 है और पूर्व माध्यमिक स्कूलों की संख्या 13 है।

इन 56 स्कूलों में कुल 83 शिक्षक ही तैनात है। स्कूलों के सापेक्ष शिक्षकों की कमी का नतीजा है कि नगर क्षेत्र में ज्यादातर स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है।

किराए के भवन में चल रहे स्कूलों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट करने का फायदा यह होगा कि शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके तहत पेड़ के नीचे चल रहे प्राइमरी स्कूल देवकाली को प्राथमिक विद्यालय जप्ती में शिफ्ट किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर को प्राथमिक विद्यालय साहबगंज मे, प्राथमिक विद्यालय बडड़ा को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में संचालित स्कूल में और प्राथमिक विद्यालय स्वर्गद्वार को प्रावि रायगंज में शिफ्ट किया जाएगा।


इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी शिक्षा का अधिकार के तहत बच्चों को बुनियादी सुविधाएं जरूरी है। किराए के भवन में चल रहे स्कूलों को सुविधायुक्त विद्यालयों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है जिसे शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed