फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Child dies after falling under construction wall

निर्माणाधीन दीवार गिरने से मासूम की मौत

Mon, 26 Aug 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Child dies after falling under construction wall
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र तिवारीपुर मजरे बरौली गांव में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से मलबे में दबकर 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मासूम अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।
विज्ञापन

तिवारीपुर मजरे बरौली निवासी श्रीचंद अपने घर के पास टीन शेड के निर्माण के लिए दीवार का निर्माण करा रहे थे, इस दौरान अर्धनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में उनका पुत्र मोनित (6) दब गया। जब तक परिजन मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण मनमोहन पांडेय, कृष्णमगन ने बताया कि मोनित श्रीचंद का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत के बाद कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक चंद्र यादव, बरौली कुटिया के महंत रामचंद्र दास पहुंचे और शोक जताया। प्रभारी निरीक्षक मवई चंद्रभान यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed