फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Secretary warns many officiars

मुख्य सचिव ने कई अफसरों को दी कार्रवाई की चेतावनी

Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary warns many officiars
अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा में कार्यों को लेकर विभागों के अफसर निशाने पर आ गए। काम पूरा न होने पर मुख्य सचिव ने सख्त कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान राही यात्री निवास का काम पूरा नहीं पाया गया। इसे आधुनिक सुविधायुक्त स्टार होटल विकसित करना है। यह कार्य यूपीपीसीएल करवा रही है।
मुख्य सचिव समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पीके श्रीवास्तव को यात्री निवास का कार्य पूर्ण न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। 26 अक्तूबर तक स्थल पर ही रहकर काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त को राम की पैड़ी अयोध्या की गलियों सहित हर क्षेत्र पर सफाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने समीक्षा के दौरान यूपीआरएनएन के प्रोजेक्ट मैनेजर रामकथा पार्क के कार्य 22 अक्तूबर तक पूरा नहीं करने पर निलंबन करने की चेतावनी दी। अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण व सीवर निर्माण में खोदकर छोड़ी गई रामनगरी की सड़कें व गलियों के मामले में भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed