{"_id":"646e5e57335f92b4cc0b3944","slug":"chief-secretary-ram-mandir-faizabad-news-c-13-1-lko1020-254038-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़कों का धीमा निर्माण देख भड़के मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़कों का धीमा निर्माण देख भड़के मुख्य सचिव
Thu, 25 May 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में चल रहे निर्माण कार्य खासकर राम मंदिर से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों का निर्माण बेहद धीमी गति से देखकर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र बुधवार को भड़क गए। उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि यहां तो काम नजर ही नहीं आ रहा है। बरसात से पहले कम से कम ड्रेन और डक्ट का काम पूरा हो जाना चाहिए। चेतावनी देते हुए कहा कि वे बरसात से पहले एक बार फिर अयोध्या का भ्रमण करेंगे।
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र बुधवार सुबह छह बजे से ही भ्रमण पर निकले। सबसे पहले उन्होंने गुप्तारघाट के फेस-1, फेस-2, फेस-3 की विकास परियोजनाएं देखीं। घाट से राजघाट तक बंधे, निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट, अयोध्या के नयाघाट सहित विभिन्न घाटों एवं प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। गुप्तारघाट में छायादार पौधे रोपने और घाटों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। यहां से वे हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए पहुंचे तो वहां सीढ़ियों पर गंदगी देख नाराजगी जताई।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ और राम पथ का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने देखा कि भक्तिपथ और जन्मभूमिपथ जो अब तक पूरा हो जाना चाहिए, वहां काफी काम बाकी पड़ा है। जबकि रामपथ पर तो डक्ट के कारण चारों और काम बिखरा हुआ है। यह देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और सुधार के कड़े निर्देश दिए। कहा कि तीन शिफ्टों में काम कराने को अमल में लाया जाए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग व रन-वे का निरीक्षण किया। यहां रन-वे का कार्य पूर्ण हो गया है और एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य अंतिम चरण में है। यहां उन्होंने प्रगति को सराहा और जीएम प्रोजेक्ट से कहा कि एयरपोर्ट को अक्तूबर तक प्रारंभ करवा दें। एडीए से विकसित सूर्यकुण्ड का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्था देखकर उन्होंने खुशी से ‘सो नाइस’ कहकर अफसरों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ मंडलायुक्त, जिलाधिकारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सूर्यकुंड में आ रही दुर्गंध पर हुए नाराज
सूर्यकुंड पर मुख्य सचिव ने करीब 20 मिनट बिताया। किंतु इस दौरान कुंड के पानी से आ रही दुर्गंध पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले कुुंड के जल में संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने से पानी से बदबू आ रही है। उपनिदेशक मत्स्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल में फिटकरी व चूने का छिड़काव कर दिया गया है, दो दिन में बदबू बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में मछलियों की मौत न होने पाए और कुंड का जल प्रदूषित न हो इसकी उचित व्यवस्था कर ली जाए।
समय पर पूरे होंगे काम, मैं खुद नजर रख रहा हूं
अयोध्या। निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव से जब विकास कार्यों पर राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि सारे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि 13 किलोमीटर लंबे रामपथ को दिसंबर तक करने की चुनौती से कैसे पार पाएंगे? तो उन्होंने कहा कि वे लखनऊ से अयोध्या के विकास पर पूरी नजर रख रहे हैं। सारे काम निर्धारित समय पर समाप्त हो जाएंगे। संवाद