{"_id":"5fadd9407bb6876d32389278","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-come-to-ayodhya-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे अयोध्या, पावन नगरी को मिलेगी दिवाली की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे अयोध्या, पावन नगरी को मिलेगी दिवाली की सौगात
Fri, 13 Nov 2020 11:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या दीवाली 2020
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है। एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार ‘पुष्पक विमान’ से तट पर उतरेंगे तथा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
समारोह शुक्रवार दोपहर को ही प्रारंभ हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी। उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह, केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होगी। जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाये जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अयोध्या में काफी कुछ होगा। ’अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे।
इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रूपये से रामलीला सेंटर, 19.02 करोड़ रूपये की लागत से भजन स्थल, 21.92 करोड़ रूपये की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क, 7.59 करोड़ रूपये की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन