फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister will unveil the statue of Ramanujacharya today

आज रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will unveil the statue of Ramanujacharya today
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या आएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक राधा कृष्ण अम्मा जी के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बुधवार को 11 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेगा। वहां से मुख्यमंत्री राधा स्वामी मंदिर गोलाघाट पहुंचकर 12 बजे रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वहां से श्री राम मंत्रार्थ मंडप में रजत जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे। वहां से राम कथा संग्रहालय पहुंचेंगे। रामकथा संग्रहालय में मुख्यमंत्री दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 2.05 बजे सरयू अतिथि गृह जाएंगे। वहां आधे घंटे रहने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर डीएम नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने कार्यक्रम स्थल व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने 28 सितंबर को रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती पर रामनगरी में पहली बार उनकी प्रतिमा की स्थापना हो रही है।
यह प्रतिमा लगभग चार फीट लंबी होगी, जो राम जन्मभूमि से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दक्षिण भारत की शैली पर बने राधा कृष्ण मंदिर अम्मा जी में स्थापित होगी।
सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले जगद्गुरु रामानुजाचार्य का भगवान राम के प्रति प्रगाढ़ स्नेह रहा है। मुगलों के शासनकाल में रामानुजाचार्य ने ही सनातन धर्म की रक्षा की थी।

संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के प्रमुख चौराहे को रामानुजाचार्य के नाम पर रखने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आने वाले वर्षों में वरिष्ठ साधु-संतों के नाम से अयोध्या में चौराहे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed