फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chhath mahaparva

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा सैलाब

Sun, 06 Nov 2016 10:57 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chhath mahaparva
फैजाबाद में रविवार को छठ महापर्व पर गुप्तारघाट में अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने जुड़वा नगरों समेत जिलेभर में रविवार को व्रती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पतित पावनी सरयू समेत विभिन्न जलाशयों व कुंडों के तट पर जल व दूध आदि सामग्रियों के साथ कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वेदी सजाकर छठ माता को कई तरह के फलों का भोग लगाया गया। इसके बाद महाआरती हुई। सोमवार सूर्योदय के समय फिर घाटों पर अर्घ्य देकर महाआरती होगी। इसके बाद व्रती महिलाएं निराजल निराहार व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन


छठ्योत्सव पर्व पर सूर्यास्त के पहले सरयू तट की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाएं फलों की डाल व पूजन-अर्चन की डाल समेत गन्ना लेकर परिवार के साथ गीत गाती हुई घर से निकलीं। नगर में गुप्तारघाट तो अयोध्या में संत तुलसी दास, नयाघाट घाट सहित अन्य घाटों पर मेले का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने विधि पूर्वक भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन-अर्चन किया। रामनगरी में तुलसीदास घाट पर सरयू अवध बालक समाज का दो दिवसीय छठ् उत्सव पर्व सीताराम नाम संकीर्तन व सूर्य नारायण के पूजन के साथ शुरू हुआ। 


शाम को सूर्यास्त षष्ठी की महाआरती और सूर्य नारायण भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई। भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। सोमवार को सुबह पर सप्तमी तिथि पर सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देकर महाआरती होगी। इसके बाद व्रती महिलाएं निराजल-निराहार व्रत का पारण करेंगी। उसके बाद मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed