फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   chaurasi kosi prikrama

चौरासी कोसी परिक्रमा आज से

Fri, 22 Apr 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
chaurasi kosi prikrama
परिक्रमा के लिए साधु-संतों का रवाना करते वन राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
श्री अयोध्या धाम की प्रसिद्ध चौरासी कोसी परिक्रमा की शुरूआत 23 अप्रैल से होगी। मख भूमि (मखौड़ा) से आरंभ होने वाली परिक्रमा के लिए शुक्रवार को संतों व श्रद्धालुओं का दल मख भूमि के लिए रवाना हो गया। इस वर्ष विहिप की ओर से परिक्रमा के आयोजन को लेकर संत-धर्माचार्य व श्रद्धालु कारसेवकपुरम् और नरोत्तम भवन रायगंज से अलग-अलग टोलियों में परिक्रमा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


श्री अयोध्या धाम की चौरासी कोसी परिक्रमा बस्ती जिले के मख भूमि मखौड़ा से प्रारंभ होती है। मखौड़ा वही स्थान है, जहां अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। इसी यज्ञ के बाद भगवान राम सहित चारों भाईयों का जन्म हुआ था। इस तीर्थ स्थल से अयोध्या की चौरासी कोस की परिधि पर संत और श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष चैत्र मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा की नियत तिथि पर परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन


यह परिक्रमा बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और गोंडा के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचती है। इसका समापन जानकी नवमी तिथि पर अयोध्या में होता है। तीन वर्षों बाद विहिप के परिक्रमा आयोजन को लेकर यह एक बार फिर सुर्खियों में है। शुक्रवार को कारसेवकपुरम में दूसरी बेला संत व श्रद्धालुओं की टोली जय श्रीराम व श्रीरामधुन संकीर्तन करते हुए सरयू तट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मां सरयू का पूजन कर परिक्रमार्थियों का जत्था मख भूमि मखौड़ा के लिए रवाना हो गया। भगवान राम, माता सीता व हनुमान जी की प्रतिमा से सजे रथ संकीर्तन करते संत भगवा ध्वज व बैनर के साथ परिक्रमार्थी आगे बढ़े।

इससे पूर्व श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने परिक्रमार्थियों को आशीर्वाद संदेश में कहा कि धर्मकर्म और उत्सव जैसी धार्मिक परंपराओं ने ही हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधे रखा है।

अयोध्या धाम की चौरासी कोसी परिक्रमा धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जहां अक्षुण्य बनाए रखने में सहयोगी बनेगी वहीं कलिकाल में मनुष्य भव बंधनों से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त होगा। कारसेवकपुरम से परिक्रमार्थियों को विहिप के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद रवाना किया।

परिक्रमा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हनुमानमंडल के तत्वावधान में 84 कोसी परिक्रमा मखौड़ा से शनिवार को आरंभ होगी। परिक्रमार्थियों में कटरा कुटी के महंत स्वामी चिन्मय दास, बालमुकुंद शरण, विशंभर दास, गया प्रसाद, रामशंकर, आचार्य इंद्रदेव, सिद्धनाथ सिंह, आचार्य नारद भट्टराई, आचार्य दुर्गा प्रसाद आदि शामिल रहे।


इस मौके पर विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, महंत बृजमोहन दास, ऋषिकेश उपाध्याय, परमानंद मिश्र, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ श्री अयोध्या धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में महंत गया दास के नेतृत्व में नरोत्तम भवन रायगंज से निकले टोली को वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया। परिक्रमार्थियों में सियाराम दास, जयराम दास, राम विलास, शिवगोविंद, दिनेश दास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed