फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chance of hail fall with rain

बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका

Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chance of hail fall with rain
अयोध्या। तेज हवा के बीच अब बारिश व ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से ठंड में इजाफा होने व फसलों को नुकसान पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार से करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही दक्षिणी-पूर्वी हवा से ठंडक में इजाफा हुआ है। गुरुवार को भी सूर्यदेव बादलों के बीच लुकाछिपी करते नजर आए और तेज हवा की वजह से लोगों के कंपकंपी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में घने बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान लगाया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई तो ठंड में इजाफा होने के साथ-साथ गेहूं, सरसों व अन्य दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान भी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अभी फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे बारिश होने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed