फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   central Tourism Minister today in Ayodhya

केंद्रीय पर्यटन मंत्री आज अयोध्या में, करेंगे रामलला के दर्शन

Mon, 17 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
central Tourism Minister today in Ayodhya
केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा - फोटो : file photo
केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा मंगलवार को अयोध्या आएंगे। वह यहां दर्शन-पूजन के साथ ही कारसेवकपुरम में एक सभा को संबोधित करेंगे। शाम को वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हवाई जहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए सुबह 10:30 बजे फैजाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मंत्री रामजन्म भूमि न्यास के कार्याध्यक्ष व छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से मिलेंगे। नया घाट स्थित सरयू तट पर मां सरयू का अभिषेक करेंगे। यहां से वह हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवादित परिसर स्थित विराजमान रामलला का भी दर्शन करने जाएंगे। फिर कनक भवन में कनक बिहारी के दर्शन-पूजन करने के बाद कारसेवकपुरम् मे सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वह सर्किट हाउस होते हुए वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


डीएम कार्यालय ने भी केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की है। उधर, सोमवार को सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ जनसभा स्थल कारसेवकपुरम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि अपराह्न तीन बजे कारसेवकपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed