फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   celebration

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस

Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
celebration
अयोध्या। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय कमला कमला नेहरू भवन में आयोजित कार्यक्रम में 11 वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी करके कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और आने वाले समय में कांग्रेस की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर सबसे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय के समक्ष झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद कांग्रेसजनों को कांग्रेस संविधान की प्रस्तावना एवं उद्देश्य की शपथ दिलाई गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को इस गौरवशाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन हुआ। जिसकी अगुवाई में आधुनिक भारत का निर्माण हुआ।
विज्ञापन

गांव गरीबों के उत्थान के काम हुए। आज हमें संकल्प लेना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की अगुवाई में आम आदमी के जरूरतों के लिए जाति, धर्म, संप्रदाय को समाप्त करने के लिए संघर्ष करके पुन: कांग्रेस को स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम मेेें 11 वरिष्ठ कांग्रेसियों पूर्व विधायक माधव प्रसाद, केके सिन्हा, इकबाल मुस्तफा, रामदास वर्मा, पं. सुशील त्रिवेदी, रामकरण कोरी, मौलाना ओवैस कादरी, जगदीश श्रीवास्तव, चंद्रपाल चतुर्वेदी, शिवपूजन पांडे, मुन्नू लाल साहू आदि का जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने शाल और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
कहा कि कांग्रेस पार्टी इन्हीं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चल रही है। हम इनका सम्मान करके गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता मो. शरीफ ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस संदेश यात्रा बीकापुर विस क्षेत्र के सोहावल ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौधरी की अध्यक्षता व जिला सचिव लाल मोहम्मद के संचालन में निकाली गई।

29 दिसंबर को अयोध्या विस क्षेत्र के पूरा ब्लॉक एवं मिल्कीपुर ब्लाक में, 30 दिसंबर को रुदौली ब्लाक व तारुन ब्लॉक में निकाली जाएगी। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरपाल वर्मा, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष राम सागर रावत, एसपी चौबे, अब्दुल हकीम, वेद सिंह कमल, उमेश उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, श्रीनिवास शास्त्री, युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, महिला अध्यक्ष मधु पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed