फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Celebrate

जश्ने आजादी आज, छाया उत्साह

Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrate
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जश्न-ए-आजादी के उल्लास को मनाने के लिए बुधवार को हर कोई तिरंगे के रंग में दिखा। जिले की सरकारी इमारतें व कई भवन बिजली के झालरों से रोशन दिखे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आठ बजे झंडारोहण के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह झांकियां निकाली जाएंगी। स्कूलों में भी इस दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर जगह-जगह गीत-संगीत समेत नाटक-प्रहसन के रिहर्सल हुए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की वर्षगांठ सुबह 6 बजे से ही ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम द्वारा सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना का कार्यक्रम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम स्वावलंबी विद्यालय खादी आश्रम आचार्य नगर द्वारा स्वरोजगार में खादी एवं ग्रामोद्योग का योगदान विषय पर गोष्ठी होगी। सुबह 6:30 बजे से ओपेन क्रॉस कंट्री रेस प्रेस क्लब के सामने से शुरू होगी।
यह रेस टीवी टावर पर समाप्त होगी। सुबह 8 बजे से समस्त राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों तथा सभी पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा।
प्रत्येक विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम तथा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण होगा। सुबह 8:30 बजे जनपद में स्थापित सभी शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
प्रात: 10 बजे से जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, जिला संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर, कुष्ठ आश्रम अयोध्या एवं मूक.बधिर विद्यालय अयोध्या में फल वितरण का कार्यक्रम होगा।
दोपहर 3 बजे से जिला कारागार के बंदियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान के संबंध में गोष्ठी तदोपरांत फल एवं मिष्ठान वितरण होंगे।

शाम 4 बजे से 5 बजे तक स्थानीय तिलक हाल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा जल संकट एवं संरक्षण विषय पर निबंध, लेखन तथा सूचना का अधिकार आवश्यकता या मिथक विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों द्वारा पर्यावरण संतुलन में वृक्षों का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता होगी। शाम को स्थानीय तिलक हाल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed