{"_id":"5dd180268ebc3e549c336df5","slug":"cash-and-jewelry-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-faizabad-news-lko4927778170","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़ नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के कैंट कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ले में दिल्ली गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने राम अभिलाष ओझा की तहरीर पर केस दर्ज कर दिया है। अभी परिजन दिल्ली में ही हैं।
तहरीर में बताया गया है कि नया पुरवा निवासी गीता शुक्ला अपने पति के साथ 8 नवंबर को लड़के से मिलने दिल्ली गए हैं। दोनों लोगों ने जाने से पहले घर के सभी दरवाजों पर ताला लगा दिया था। सोमवार को जब सफाई करने पहुंची एक महिला ने ताला टूटा देखा तो दिल्ली में फोन लगाकर गीता शुक्ला को सूचना दी। इसके बाद उनके गीता शुक्ला के पिता राम अभिलाष ओझा ने पहुंचकर पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। बाहरी गेट पर ताला लगा हुआ था जबकि अंदर के दरवाजे पर ताला टूटा हुआ मिला है। राम अभिलाष शर्मा के अनुसार घर में रखे जेवर व 10 हजार रुपए नकद चोर उड़ा ले गए हैं। थानाध्यक्ष कैं ट आशुतोष मिश्रा ने बताया है कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।