{"_id":"5e875cdc8ebc3e775269bc27","slug":"case-resister-against-315-faizabad-news-lko5163543150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती में ढील नहीं, 315 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती में ढील नहीं, 315 पर केस
विज्ञापन
अयोध्या। देश में संपूर्ण लॉक डाउन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। घर से बिना कार्य निकलने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही बाइकों का चालान व सीज करने की भी कार्रवाई की जा रही है। इसका असर जिले में दिखाई पड़ रहा है, लोग अति आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकल रहे हैं, पुलिस प्रशासन द्वारा टोका टाकी के बाद संतुष्ट होने पर ही उन्हें जाने दिया जा रहा है। पुलिस विभाग के अनुसार जनपद में गुरुवार को315 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 148 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 11 हजार 715 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 2864 वाहनों का चालान किया गया, तथा 711 वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही लगभग 1 लाख 62 हजार 300 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कोतवाली नगर में एक व कोतवाली अयोध्या में दो केस दर्ज किया गया है।
लॉक डाउन के 10वें दिन शुक्रवार को जिले भर में सड़कों, बाजारों, गलियों, मोहल्लों व ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में दवा, राशन, सब्जी, फल आदि की दुकानों को छोडक़र सभी दुकानें बंद रहीं। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन लगातार सडक़ों, गलियों, मोहल्ले में गश्त कर रहे हैं, इस दौरान बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को उनकी सख्ती का शिकार होना पड़ रहा है।
वहीं, शाम छह बजे के बाद सभी तरह की दुकानें बंद हो जाने के बाद पुलिस की सख्ती और तेज हो जाती है, इस दौरान सड़कों पर मिलने वाले लोगों को पुलिस के डंडे का भी सामना करना पड़ रहा है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है, पुलिस की पीआरवी, चीता मोबाइल, थाना-चौकी पुलिस के अलावा गठित विशेष टीमें लगातार शहर में गश्त कर रहे हैं। लॉक डाउन का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जा रहा है।
विज्ञापन
लॉक डाउन के बाद भी गली, चौराहों पर एकत्र होकर गप्प हांकने वाले व पुलिस के वाहन देख छिप जाने लोगों पर निानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहरी इलाकों में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में शुक्रवार को चौक, गुदड़ी बाजार, रिकाबगंज समेत अन्य इलाकों में ड्रोन कैमरों से लोगों पर निगरानी रखी गई।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव व सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए जनपद के विभिन्न थानों द्वारा इसका उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार तक जनपद में 315 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 148 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा 11 हजार 715 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 2864 वाहनों का चालान व 711 वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही लगभग 1 लाख 62 हजार 300 रुपए समन शुल्क वसूला गया है।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में कोतवाली नगर में एक व कोतवाली अयोध्या में दो केस दर्ज किया गया है। इसी क्रम में द वॉयर सोशल मीडिया ग्रुप के संपादक द्वारा अपने ब्लाग में जनता में वैमनस्यता व अफवाह फैलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।