फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Case on four firms including company making fake medicine

नकली दवा बनाने बाली कंपनी सहित चार फर्मों पर केस

Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case on four firms including company making fake medicine
अयोध्या। 15 दवाओं की आई जांच रिपोर्ट में तीन दवाएं नकली मिली हैं। इनमें दो एंटी बायोटिक और एक दर्द निवारक दवा शामिल है। इस खुलासे के बाद औषधि विभाग में हलचल मच गई।
विज्ञापन

विभाग ने दवा बनाने वाली कंपनी समेत चार फर्मों के खिलाफ ड्रग एक्ट की विभिन्न धाराओं में देस दर्ज कराया है। दवाओं के ये नमूने दो साल पहले एक मेडिकल स्टोर से लिए थे।
विज्ञापन

जिले में नकली दवा बिक्री की सूचना पर औषधि विभाग ने दो वर्ष पूर्व शहर के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापामारा था। इस दौरान संदिग्ध मिली 15 दवाओं का नमूना संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में इन 15 दवाओं में से तीन दवाएं अधोमानक पाईं गईं। इन दवाओं में एंटी बायोटिक की दो व एक दर्द निवारक दवा शामिल हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विवेचना प्रारंभ की गई।
औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि शहर के एनकेएस फार्मा से इन दवाओं की बिक्री की जा रही थी। जांच में पता चला है कि दर्द निवारक में दवा के सक्रिय घटक मानक के अनुरूप कम थे, जिसे उत्तराखंड की यक्का फार्मासिटीकल रुड़की ने बनाया था। जबकि एंटी बायोटिक दवा थी ही नहीं, इसमें दवा के सक्रिय तत्व पाए ही नहीं गए।
इसकी निर्माता कंपनी का नाम न होने से निर्माता कंपनी की जानकारी अभी नहीं हो सकी। बल्कि इसे आपूर्ति करने वाली रुड़की की ही फर्म डी क्योर फार्मा के नाम से संचालित है। बताया कि इन दोनों प्रकार की दवाएं कमला इंटर प्राइजेज जयपुर को आपूर्ति की गईं थीं, जो कि थोक विक्रेता है।

यहीं से एनकेएस फार्मा को दवा आपूर्ति की गई थी। इस तरह नकली दवा बनाने व बिक्री करने के मामले में संलिप्त सभी चारों फर्मों पर एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में ड्रग एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। जिसकी कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed