फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car riders and six injured in accident on highway

हाईवे पर हादसों में कार सवार समेत छह घायल

Tue, 02 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Car riders and six injured in accident on highway
रोजागांव क पास हाईवे पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में कार सवार समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


खड़े ट्रक में कार घुसने से पांच लोग घायल हुए, जबकि बस के ट्रक में घुसने पर बस यात्रियों ने ट्रक चालक को पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले।इसमें पिटाई से चालक घायल हुआ।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

केवल सवारी वाहनों तथा प्राइवेट छोटे वाहनों को ही आने-जाने दिया जा रहा है। सोमवार दोपहर बाद भेलसर के पास कुढसादांत गांव के सामने कानपुर से गोरखपुर की ओर जा रही एक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में कार का चालक राजेश गुप्ता तथा उस पर सवार शोभा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, स्वाती गुप्ता, आराध्या गुप्ता घायल हो गईं। चालक राजेश व शोभा की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी का इलाज कर छुट्टी दे दी गई।

वहीं रौजागांव ओवरब्रिज के पास दलसराय चौराहे पर लखनऊ से फैज़ाबाद की ओर आ रहे ट्रक में पीछे से आ रही बस टकरा गई। आरोप है कि ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के चलते हादसा हुआ। गुस्साए बस सवार लोगों ने ट्रक चालक कुलदीप सिंह परिहार की पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए।


मौके पर पहुंचे सीओ रुदौली ने ट्रक चालक को सीएचसी भिजवाया। सीओ रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि उनके पहुंचने के पहले बस व उसपर सवार लोग जा चुके थे। ट्रक चालक का इलाज चल रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed