{"_id":"6206c25c8df7930300349124","slug":"candidates-marching-towards-rann-area-with-election-symbol-faizabad-news-lko617423926","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव चिह्न के साथ रण क्षेत्र की ओर निकले प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव चिह्न के साथ रण क्षेत्र की ओर निकले प्रत्याशी
विज्ञापन
अयोध्या। नामांकन पत्रों की वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को बीकापुर से एक निर्दल प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही सभी पांच विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 46 हो गई है।
अब अयोध्या में 10, गोसाईगंज में आठ, मिल्कीपुर में सात, रुदौली में 10 और बीकापुर में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी को रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव निशान का आवंटन कर दिया। प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ अपने चुनाव क्षेत्रों की ओर निकल पड़े।
विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बिना अनुमति कोई काम न करने के साथ आदर्श संहिता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
नाम वापसी का शुक्रवार को अंतिम दिन था। नामांकन वापसी को लेकर पंचायतों का दौर चला। प्रयास था कि मैदान में उतरे प्रत्याशी बात करने वाले को समर्थन देकर अपना नाम वापस ले लें लेकिन एक मात्र प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया।
सपा के नेता राघवेंद्र प्रता सिंह उर्फ अनूप सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में पर्चा भरा था। इसको लेकर खासी हलचल रही। चर्चा रही कि पार्टी हाईकमान के हस्तक्षेप और जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव सहित अन्य नेताओं व समर्थकों के साथ बैठक व बातचीत के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
नामांकन वापसी के साथ चुनाव लेने के लिए प्रत्याशी के साथ उनके एजेंट भी यहां रिटर्निंग अफसरों के कक्ष में पहुंचे थे। नाम वापसी के बाद अयोध्या, बीकापुर, रुदौली, गोसाईगंज और मिल्कीपुर के रिटर्निंग अफसरों ने अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया।
इसके बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न और समर्थकों के साथ अपने क्षेत्रों के लिए निकल पड़े। वहीं शुक्रवार को ही रुदौली विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक राजेंद्र विजय, मिल्कीपुर के प्रेक्षक चैथी राम मीना, बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक मृत्युंजन कुमार बरनवाल, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक डॉ. जगदीश जी व गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक प्रवीण कुंडलिक पुरी ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी।
बताया गया कि बिना अनुमति के कोई कार्य नही करें, सुविधा एप पर आवेदन कर अनुमति प्राप्त करें। शराब, नगदी आदि अवैध सामग्री का प्रयोग न करें। रोड शो, बाइक रैली पूर्ण प्रतिबंधित सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों के उल्लंघन किए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्रों से दलों के प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र रुदौली
दल प्रत्याशी
भाजपा रामचंद्र यादव
सपा आनंद सेन
बसपा अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां
आम आदमी पार्टी मनोज कुमार
कांग्रेस दयानंद शुक्ला
एआईएमआईएम मो. शेर अफगान
सबका दल युनाइटेड पार्टी राजकरन
पीस पार्टी मो. मुनसफ
राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया कुमुद कुमारी
निर्दलीय कुसुम कुमार
विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर
भाजपा बाबा गोरखनाथ
सपा अवधेश प्रसाद
बसपा मीरा देवी
मौलिक अधिकार पार्टी राधेश्याम
इंडियन नेशनल कांग्रेस वृजेश कुमार
आम आदमी पार्टी हषवर्धन
निर्दलीय शिव मूर्ति
विधानसभा क्षेत्र बीकापुर
भाजपा अमित सिंह चौहान
बसपा सुनील
राष्ट्रीय भागीदार पार्टी हजारी लाल
इंडियन नेशनल कांग्रेस अखिलेश यादव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधु द्विवेदी
अपना दल बलिहारी दिशा पटेल
आम आदमी पार्टी सुनील कुमार
सपा फिरोज खां उर्फ गब्बर
मौलिक अधिकार पार्टी जंग बहादुर
निर्दलीय भूपेंद्र प्रताप
जन अधिकार पार्टी राजकुमार
विधानसभा क्षेत्र अयोध्या
भाजपा वेद प्रकाश गुप्ता
सपा तेज नारायण पांडेय
बसपा रवि प्रकाश
कांग्रेस रीता
आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी
सीपीआई सूर्यकांत पांडेय
आम आदमी पार्टी शुभम श्रीवास्तव
मौलिक अधिकार पार्टी संजय कुमार
भारतीय शक्ति चेतना रमेश कुमार चौबे
जन अधिकार पार्टी राजेश कुमार
विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज
भाजपा आरती तिवारी
सपा अभय सिंह
कांग्रेस शारदा देवी
आम आदमी पार्टी आलोक द्विवेदी
बसपा राम सागर
लोकतांत्रिक किसान मोर्चा सविता पटेल
विकासशील इंसान पार्टी वेद प्रकाश निषाद
निर्दलीय सर्वेश कुमार