फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Can not get rid of the fog, increased difficulties

कोहरे से नहीं मिली निजात, मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 04 Dec 2016 11:34 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Can not get rid of the fog, increased difficulties
रविवार को इस तरह रेलवे ट्रैक पर छाया रहा कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे और ठंड के चलते रेल ट्रैक पर ट्रेनों व सड़कों पर पहियों की रफ्तार सुस्त हो गयी हैं। सौ किमी की रफ्तार वाले रेलवे ट्रैक पर कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति 30 किमी भी नहीं रह गयी है। विजिविलटी सौ मीटर भी नहीं है।
विज्ञापन


ट्रेनों के आने-जाने का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। कई ट्रेन को शनिवार को गुजरना था, लेकिन रविवार को मॉडल स्टेशन से गुजरीं। गाड़ियों की लेटलतीफी से दूर क्षेत्र के यात्री स्टेशन पर पड़े रहकर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


पूछताछ कार्यालय के सूचना पट पर इनके आने का समय बढ़ता जा रहा था। रविवार को सर्दी के मौसम में शहर, बाजारें व गांव घने कोहरे की चादर से ढंके रहे। कोहरे की मार दोपहर तक रही। कोहरा बूंद बनकर गिरता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर छाई धुंध से भी सड़कों पर वाहनों व रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की पहियों में गति नहीं आ सकी। इस वजह से रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। पूरे दिन आसमान में सूरज साफ नहीं दिखा।


धूप जमीन पर न आने से यात्री, रिक्शा चालक और गरीब ठिठुरते नजर आये। उधर, कोहरे से रेलगाड़ी व बसों से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। डाउन देहरादून से हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटा, दरभंगा से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 21 घंटा, अमृतसर से जयनगर एक्सप्रेस छह घंटा, वाराणसी से जोधपुर मरुधर 14 घंटा, डाउन दिल्ली से आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस 11 घंटा, अप इंदौर से पटना छह घंटा बाद गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed