फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Campaigning ends, today would leave the polling parties

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होगीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Campaigning ends, today would leave the polling parties
चुनाव ड्यूटी के आए वाहनों को विधानसभा क्षेत्रों के लिए रिजर्व करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया। मतदान में अब 24 घंटे शेष हैं। विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियां रविवार हवाई पट्टी मैदान से रवाना होंगी।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारियों के साथ ही अन्य मतदान कार्मिकों को रविवार की सुबह यहां उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने यहां कमान सभाल ली है। मौके पर सैकड़ों वाहनों का अधिग्रहण कर खड़ा करा लिया गया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मतदान 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से होगा। चुनाव प्रचार शनिवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। इसके लिए प्रशासन की टीम अब कूच करने की तैयारी में है। प्रशासन का अगला पड़ाव हवाई पट्टी को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पोलिंग पार्टियां यहीं से रवाना की जाएगी। चुनाव प्रेक्षक,डीएम-एसेसपी समेत अफसरों ने शनिवार को लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों को ब्रीफिंग की। रविवार को मजिस्ट्रेट वाहनों के साथ रवाना कर दिए जाएंगे।

मतदान केंद्रों पर लगाए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों की फौज को रविवार की सुबह बुलाया गया है। हवाई पट्टी पर दिनभर मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाले चुनाव से संबंधित सामानों के साथ ईवीएम मशीनों की खेप आने से गहमागहमी रही।


विधानसभा वार पंडाल बनाए गए हैं। जहां से सामग्रियां वितरित करके पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। इन्हें ले जाने वाले वाहनों की कतार लग रही है। सभी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों के साथ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed