फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus killed bike rider

बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Sun, 23 Oct 2016 10:49 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bus killed bike rider
बारुन में हुए सड़क हादसे में युवक की मृत्यु के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार चौराहे पर रविवार की सुबह बाइक सवार मेडिकल कंपनी के दो रिप्रजेंटेटिव को निजी बस ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरी घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास का है। मेडिकल कंपनी में काम करने वाला युवक राहुल यादव (20) पुत्र शिवकुमार निवासी स्वर्गद्वार नया घाट व चंदा (28) पुत्री रामदयाल निवासी तुलसीनगर अयोध्या, बाइक से इनायतनगर की ओर जा रहे थे। बारुन बाजार चौराहे पर एक प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉ. धर्मेंद्र राव ने घायल युवक राहुल को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अयोध्या से अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिवारीजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर गूंज उठा। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed