{"_id":"580cf10e4f1c1bd975bc1c1d","slug":"bus-killed-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
फैजाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बारुन में हुए सड़क हादसे में युवक की मृत्यु के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार चौराहे पर रविवार की सुबह बाइक सवार मेडिकल कंपनी के दो रिप्रजेंटेटिव को निजी बस ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरी घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास का है। मेडिकल कंपनी में काम करने वाला युवक राहुल यादव (20) पुत्र शिवकुमार निवासी स्वर्गद्वार नया घाट व चंदा (28) पुत्री रामदयाल निवासी तुलसीनगर अयोध्या, बाइक से इनायतनगर की ओर जा रहे थे। बारुन बाजार चौराहे पर एक प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉ. धर्मेंद्र राव ने घायल युवक राहुल को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अयोध्या से अस्पताल पहुंचे मृत युवक के परिवारीजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर गूंज उठा। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।