{"_id":"5ddac76a8ebc3e5498578e32","slug":"bus-faizabad-news-lko4940460161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में और कंपकंपाएंगी सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में और कंपकंपाएंगी सरकारी बसें
विज्ञापन
अयोध्या बस अड्डे में खड़ी बस में फटी ड्राइवर की गद्दी।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। परिवहन विभाग की तमाम खटारा बसें मुसाफिरों के लिए तकलीफदेह साबित हो रही हैं। इनकी खस्ताहाली से हर यात्री परेशान रहता है। अब कड़ाके की ठंड में ये जर्जर बसें यात्रियों को और कंपाएंगी।
इनकी टूटी खिड़की व शीशे से गुजरती हवा यात्रा को और कष्टप्रद बना रही हैं। फिर भी विभाग इस ओर ध्यान देता नजर नहीं आ रहा है।
वर्तमान समय में जिले में परिवहन विभाग की कुल 129 बसें संचालित हैं, इनमें से करीब 16 बसें जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं। इनके शीशे, सीट, खिड़कियां, आपातकालीन खिड़कियां, दरवाजे आदि जर्जर हैं। इनमें यात्रा करना खतरे से कम नहीं है। हल्की सी मरम्मत के बाद इन्हें पुन: सड़कों पर दौड़ने के लिए भेज दिया जाता है।
ठंडक के दिनों में तो इनमें यात्रा करना और भी कठिन हो रहा है। टूटी खिड़कियों सो होकर आती हवा लोगों को कंपकंपाती रहती हैं। खासकर रात में यात्रा करना कष्टप्रद हो रहा है। परिवहन विभाग हर बार किराये में तो वृद्धि कर रहा है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।