फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus became fireball on highway, passengers saved life by jumping

हाईवे पर आग का गोला बनी बस, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bus became fireball on highway, passengers saved life by jumping
अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के समीप शनिवार रात करीब 11:30 बजे यात्रियों से भरी एक डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर से धुआं निकलते देख चालक ने तुरंत बस रोक दी। यात्रियों को बाहर निकाला, इस दौरान आग फैलने पर कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जल गई व इसमें रखा यात्रियों का सामान भी राख हो गया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

जालंधर पंजाब से यात्रियों को लेकर बिहार के पूर्णिया जा रही एक डबल डेकर एसी बस शनिवार रात लगभग 11:30 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर जब पहुंची तो चालक व यात्रियों को कुछ जलने की महक आई। थोड़ा आगे बढ़ने पर नीचे से चिंगारी व लपटें निकलती देख चालक ने बाकरपुर गांव के समीप तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी यात्रियों से बाहर निकलने के लिए कहा। बस के रुकते ही लपटे तेज हो गई और यात्री अपनी जान बचा कर बस से कूदने लगे। कुछ ही देर में बस धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पटरंगा पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर, गुलाम रसूल, जितेंद्र कुमार यादव, रामकिसुन व आशीष कुमार व फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी जल गई थी।
बस में सवार यात्रियों के समान व लगेज भी नही निकाल सके जो सब उसी में जल कर राख हो गया। हाल यह रहा कि कुछ के पास तो किराए का पैसा भी नहीं बचा। जिन्हें पुलिस ने किराया देकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। हाईवे पर धू धू कर जल रही बस व यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और बचाव कार्य प्रारंभ किया।
कुछ यात्री तो सदमे में आ गए, जिन्हें ग्रामीणों ने पानी उपलब्ध कराया। यह मंजर देखने वाले ग्रामीण रामबरन वर्मा, लल्लन रावत, अन्नू वर्मा, रमेश कुमार, रसोई ढाबा मालिक सोनू सिंह, अर्जुन कुमार आदि ने यात्रियों को हिम्मत बधाई और उन्हें सड़क किनारे बैठाया और जलपान उपलब्ध कराया।
वहीं बस के यात्री रहमान, पिंटू, अर्नव सिंह, गीता देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, विजय कुमार, सलीम खान व जय कुमार आदि ने बताया कि अगर चालक ने समय पर बस न रोकी होती तो पता नहीं क्या हो जाता। बताया कि बस से नीचे उतरने के थोड़ी ही देर बाद बस आग का गोला बन गई। वह अपना सामान भी नहीं उतार पाए, सब जलकर राख हो गया।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि डबल डेकर एसी बस में आग लग जाने से पूरी बस जल गई। बस में 90 यात्री सवार थे। सभी बाल-बाल बच गए। फायर बिग्रेड की सहायता से आग बुझा दी गई है। बस पंजाब के जालंधर से बिहार के पूर्णिया जिले को जा रही थी। यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। बस में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

वैश्विक महामारी कोविड 19 के बावजूद पुलिस ने सभी यात्रियों को किनारे करके दूसरे वाहनों को रोक-रोक कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुँचाने में लगे रहे। अधिकतर यात्रियों के बैग व कपड़े उसी बस में छूट जाने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एक यात्री के पास किराया भी नहीं बचा था, जिसे हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने अपने पास से 900 रुपये उसको देकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed