फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus and dumper collide on Ayodhya-highway, four injured

अयोध्या-हाईवे पर बस और डंपर की भिड़ंत, चार घायल

Fri, 01 Jul 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bus and dumper collide on Ayodhya-highway, four injured
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर गुरुवार को बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहबरा बाईपास के पास गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही बस मोहबरा की ओर से हाईवे पर आ रहे डंपर गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडेय सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाइवे से हटवाया। करीब एक घंटे बाद बाधित आवागमन सुचारु हो सका। कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि घायलों में आजमगढ़ निवासी जयसिंगार व उनका पोता विकास के अलावा डंपर चालक करमवीर गौतम शामिल हैं। डंपर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा एक युवती के भी घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed