{"_id":"5720fa154f1c1bf631a9217a","slug":"burnt-nine-houses-16-cattle-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मकान जले, 16 मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मकान जले, 16 मवेशी मरे
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली तहसील के नकछेदपुर गांव और इनायत नगर थाना क्षेत्र के सोहवल सलोनी गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुल नौ घरों में तबाही मचाई। यहां गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से 12 बकरियां व चार बकरियों के बच्चे जल कर मर गए।
बकरियो को बचाने में एक बालक झुलस गया, जिसे सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की रात नकछेदपुर गांव में बारात आयी थी। गांव के सभी लोग बारातियों के स्वागत सत्कार में जुटे थे। तभी अचानक रामदास के घर से आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते आग ने संदीप व ललितराम के घर को भी आगोश में ले लिया।
ग्रामीणों ने लकवा रोग से पीड़ित रामदास को किसी तरह बचा लिया परंतु उनके घर में बंधी 12 बकरियां और उनके चार मेमने जिंदा जलकर मर गए। साथ ही घर में रखी नौ सौ रुपये नगदी, तीन साइकिल व 70 किलो गेहूं भी जल गया। पीड़ित रामदास की पत्नी के घर में कोहराम मच गया। बकरियों के सहारे परिवार का जीवकोपार्जन करने वाले रामदास के पास कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। शुजागंज चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि आग में झुलसे बालक आलम को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है।
उधर, आस्तीकन इनायत नगर थाना क्षेत्र के सोहवल सलोनी गांव में मंगलवार रात लगी आग से छह मकान जलकर राख हो गए। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गांव निवासी भुलई, जवाहर, हीरालाल, राम अभिलाख, राम प्रसाद व रामकरन की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में आने से तीन साइकिल, एक बाइक व घरों में रखा राशन, कपड़े सहित सारा सामान जल गया। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।