फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bullets fired at BJP leader, narrow escape

भाजपा नेता पर चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired at BJP leader, narrow escape
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के पिठला गांव में मामूली कहासुनी होने पर एक युवक ने भाजपा नेता पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां उन्हें न लगकर दीवार पर जा धंसीं। पुलिस ने पीड़ित भाजपा नेता की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा के अमानीगंज मंडल के महामंत्री व पिठला गांव निवासी अनीत सिंह सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने दरवाजे पर बनी क्यारियों में गोभी की बेरन लगा रहे थे। इसी दौरान अनीत की किसी बात को लेकर गांव निवासी संदीप सिंह से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते संदीप ने तमंचा निकालकर अनीत पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। ये गोलियां अनीत को न लगकर दीवार में जा धंसीं। अनीत ने घर में घुसकर दरवाजा बंद करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को वहां कारतूस के तीन खोखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर दर्जनों भाजपाई थाने पहुंच गए। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने अनीत सिंह की तहरीर पर संदीप सिंह व उसके भाई महीप सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। सीओ मिल्कीपुर राजेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी महीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी संदीप को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed