{"_id":"57f008554f1c1b9a115741a1","slug":"bull-clashed-bike-a-young-man-killed-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जमूरतगंज-बिल्वहरि घाट मार्ग स्थित कर्मा चौराहे के पास एक बाइक अचानक सामने आये सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे क्षेत्र के अंजना मजरे सुजानपुर निवासी विनोद कुमार पासी (20) पुत्र रामबचन व जितेंद्र कुमार (26) पुत्र चैतू अपनी रिश्तेदारी से बाइक से वापस घर आ रहे थे। जमूरतगंज-बिल्लहर घाट मार्ग स्थित कर्मा चौराहे से पहले ग्राम सभा शांतीपुर मजरे मठिया गांव के पास बाइक सड़क पर खड़े सांड़ से टकरा गई।
जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों उछलकर गिरे और बाइक चला रहे विनोद कुमार पासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। ग्राम प्रधान रामप्रकाश वर्मा व ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा जानवरों के चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
मांग रखी कि छुट्टा जानवरों को पकड़वा जंगल में छोड़वाया जाए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि हादसे में घायल युवक को भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।