{"_id":"6276b8a431c00879f1396305","slug":"budget-of-2-5-crores-passed-in-the-meeting-of-kshetra-panchayat-faizabad-news-lko6295402150","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
अमानीगंज। विकासखंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीदेवी ने की। बैठक में विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा के बाद वर्ष 2022-23 के लिए ढाई करोड़ का बजट पास किया गया। करीब तीन घंटे से अधिक चली बैठक में पंचायत सचिवों द्वारा ग्राम प्रधानों का फोन न उठने और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा छाया रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ रामबरन ने कहा कि गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार की योजनाएं जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं। बैठक में आई शिकायतों का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी शिवकुमार चौबे ने पात्रों को पेंशन, पशुपालन, कृषि अनुदान सार्वजनिक शौचालय आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला।
प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि विकासखंड का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। वहीं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने प्रधानों से मनरेगा के बारे में विस्तृत चर्चा की। विनायकपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने शिकायत के बावजूद मानदेय न मिलने और जन्म-मृत्यु की आईडी न बनने से प्रमाण पत्र जारी न हो पाने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
महुआ गांव के प्रधान विमलेश ने पंचायत सचिव मोहम्मद हुसैन फारुकी पर आईडी एक्टिवेट कराने के बहाने डोंगल लेकर धन निकासी किए जाने का मामला उठाया। बैठक में सीडीपीओ सूरज सिंह, सिंचाई विभाग के राम लगन गुप्ता, एडीओ समाज कल्याण गिरजा शंकर सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय सिंह, अमानीगंज के कृषि गोदाम प्रभारी सत्रोहन पांडेय, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।